मांझी: दाउदपुर पुलिस की कार्रवाई विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छह आरोपी गिरफ्तार , भेजे गए जेल
Manjhi, Saran | Jun 27, 2026 दाउदपुर पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हत्या के प्रयास मामले में दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी शकील अहमद और इश्तियाक साइ, वहीं मदन साठ के राहुल कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह ,अभिषेक सिंह तथा सिद्धार्थ कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।