मनेर: हल्दी छपरा गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान एक महिला हुई घायल
Maner, Patna | Jun 29, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गांव में बच्चों का झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। जिसकी पहचान सुमन देवी के रूप में की जा रही है। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।