गिरिडीह: विद्यार्थियों की शिक्षा को नई गति देने के उद्देश्य से अहिल्यापुर मॉडल स्कूल गांडेय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों की शिक्षा को नई गति देने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 12 बजे अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत दूल्हाडीह गांव स्थित मॉडल स्कूल गांडेय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय अहिल्यापुर के SC,ST, OBC एवं माइनॉरिटी वर्ग के 40 छात्र-छात्राओं को सरकार की कल्याणकारी योजना के अंतर्गत साइकिलें प्रदान की गईं।