टेहरोली: पसराई में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, 2 को झांसी रेफर किया गया
पसराई में दो पक्षों में आज शुक्रवार की रात्रि 9 बजे पैसों की मांग के चलते पहले गाली गलौज हुआ फिर मामला बढ़ जाने के कारण दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया | जिसमें 8 लोग घायल हुए हैं | सूचना पहुंचे डायल 108 एंबुलेंस चालक राकेश कुशवाहा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टहरौली लाए जहां से दो लोगों को रेफर किया गया |