तिल्दा: तिल्दा रेलवे फाटक लगभग एक घंटे तक बंद रहा, लगा जाम, लोगों को हुई परेशानी
Tilda, Raipur | Jan 2, 2026 आज शुक्रवार को दोपहर में तिल्दा रेलवे फाटक लगभग एक घंटा बंद रहा अप और डाउन दोनों ही तरफ से लगभग 12 ट्रेनें गुजरी उसके बाद ही फाटक को खोला गया इस बीच रेलवे फाटक के दोनों ओर लंबी जाम लग गई डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक तिल्दा से खरोरा सिमगा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई वहीं तिल्दा बस्ती से जोता की तरफ लगभग 2 किलोमीटर से आगे तक लंबा जाम भी लग गया