तिल्दा: कोहका नेवरा में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अटल विहार योजना के तहत 400 कॉलोनी बनाएगा, ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ
Tilda, Raipur | Jan 1, 2026 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा अटल विहार योजना के तहत कोहका नेवरा में 400 स्वतंत्र आवासीय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है जिसे अलग-अलग तीन भागों में बांटा गया है जिसकी ऑनलाइन बुकिंग मंडल की वेबसाइट के माध्यम से की जा रही है बड़ी संख्या में हितग्राहियों के द्वारा भवन बुकिंग कराया जा रहा है छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई