फतेहपुर: जहानाबाद के कलाना के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ओमनी वैन ने बाइक सवार पिता, पुत्र और बहू को मारी टक्कर, डॉ. ने किया रेफर
मोनारा गांव निवासी अरविंद का 25 वर्षीय पुत्र अंकुश अपनी 22 वर्षीय पत्नी सिमरन और 50 वर्षीय पिता अरविंद को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब बाइक थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ओमनी वैन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई।जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार पिता पुत्र और बहू तीनों घायल हो गए