कलेर: जयपुर गांव में भूमि विवाद का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
Kaler, Arwal | Jun 4, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विवादित भूमि का जायजा लिया और दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त कर स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।