उज्जैन शहर: इस्कॉन मंदिर मे भगवान जगन्नाथ का पंचामृत स्नान, अब 15 दिन विश्राम करेंगे,16 जुलाई क़ो निकलेगी भव्य रथ यात्रा
इस्कॉन मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले भव्य स्नान यात्रा महोत्सव आयोजित किया गया। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का पंचामृत और गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा सहित विभिन्न तीर्थों के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और भजन-कीर्तन के बीच भगवान का अभिषेक किया।