गुरारू: मलपा गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
Guraru, Gaya | Apr 14, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र के मलपा गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से किसान उमेश महतो की एक बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।