जगाधरी: वर्कशॉप रोड पर 9 व 10 तारीख को लगने वाली रेहड़ी-फड़ी की मार्केट को पुलिस और निगम कर्मचारियों ने कराया बंद
कालोनी वालों का कहना है कि पहले भी इसको बंद कर दिया गया था। दोबारा से यह रेहडी फड़ी वाले यहां पर आते हैं और सड़क को पूरी तरह से जाम कर देते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है इसको लेकर उन्होने इसकी शिकायत दी थी। जिस पर जो है निगम कर्मचारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आज इस मार्केट को लगे नहीं दिया।