लोहरदगा: लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में प्रीमियर लीग: रॉयल्स 7 विकेट से जीती, लीजेंड्स ने लायंस को 29 रन से हराया
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के तहत सोमवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लोहरदगा रॉयल्स ने लोहरदगा नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लोहरदगा लीजेंड्स ने लोहरदगा लायंस को 29 रनों से पराजित किया।