राजौरी गार्डन: तिलक नगर में आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक, जन समस्याओं पर सार्थक चर्चा हुई
तिलक नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक सरदार जनरैल सिंह के कार्यालय में आज मासिक बैठक का सफल आयोजन हुआ। इस बैठक में क्षेत्र के बहुत से स्थानीय लोग अपने विधायक से मिलने और अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने अपनी रोज़मर्रा की परेशानियों जैसे सड़क, बिजली, पानी और सफाई से जुड़े मुद्दों को विधायक के सामने रखा।