दुर्ग से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा एक युवक परसाखोला में डूब गया, उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर लिया। शव को कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्च्यूरी में रखा गया है। युवक के मौत की सूचना से परिवार में मातम पसरा है।