केयाल गांव में विधायक पप्पू वर्मा ने बुधवार को शाम 6:00 बजे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने विधायक से नल जल योजना इत्यादि कई समस्याएं रखी जिसके समाधान का भरोसा विधायक के द्वारा दिलाया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया रामाधार शर्मा समेत अन्य गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।