बांसवाड़ा: बस्सी आड़ा गांव में केबल बदलते समय बड़ा हादसा, करंट से झुलसे युवक को उदयपुर रेफर किया गया
जिले के बस्सी आड़ा गांव में बिजली के काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां ट्रांसफार्मर लाइन पर केबल बदलते समय करंट की चपेट में आने से गोविंद पुत्र लक्ष्मण गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एमजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।