अकोढ़ी गोला: बसंतपुर गांव में बेटे की शादी से पहले पिता पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में मातम छाया
बसंतपुर गांव में बेटे की शादी से पहले पिता पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत से मातम में बदला घर। रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड के बसंतपुर गांव में गुरुवार दोपहर क़रीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय नंदकिशोर यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि वे खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई।