पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस द्वारा श्रावणी मेला 2024 के अवसर पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान.
श्रावणी मेला 2024 को देखते हुए राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल संयुक्त टीम के द्वारा स्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता के साथ पटना जंक्शन के सभी प्लेटफार्म के साथ पूरा जंक्शन स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं श्रावणी मेला के अवसर पर विधि व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सभी पुलिस कर्मियों को विशेष सुरक्षात्मक दिशा निर्देश दिया गया