ग्रा.पं.भवन खुडडी में उल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अरविन्द ने बताया सरपंच नत्थुराम रंगा के मुख्य आतिथ्य में इस कार्यक्रम में जल सरंक्षण, एक पेड़ माँ के नाम, धुम्रपान, नशाखोरी जागृति कार्यक्रम,सब पढे आगे बढ़े साक्षरता कार्यक्रम पर संगीतमयी व कठपुतली के कार्यक्रम कलाकार सुरेन्द्र भट्ट व विकास भट्ट खुड़ी छोटी (सीकर) द्वारा प्रस्तुत किये गये।