शनि मंदिर चौधरी मोहल्ला के पास एक तेज रफ्तार कार शुक्रवार शाम लगभग 6:00 बजे बबूल के पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। बताया जाता है कि सभी बगदरी वॉटरफॉल घूमने के लिए जा रहे थे इसी दौरान कार का टायर फट गया। जिससे कार बबूल के पेड़ से जा टकराई और यह हादसा हुआ।