कोलारस: सेमरी गांव में शादी की खुशियों के बीच आग का कहर, गैस पाइप लाइन में लगी आग
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शादी की तैयारियों के बीच उस समय अफरातफरी मच गई, जब खाना बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में अचानक आग भड़क गई। आग ने कुछ ही देर में घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया।जानकारी के अनुसार सेमरी गांव निवासी शिवसिंह जाटव के यहां शादी समारोह आयोजित होना था।