कसरावद में बायपास निर्माण को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कसरावद-सेलानी बायपास से प्रभावित किसान तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा, खेतों तक पहुंच के लिए सर्विस रोड और बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की है।