कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत दोस्तों के द्वारा युवक को जबरदस्ती घर से ले जाया गया, युवक नहीं लौटा अभी तक अपने घर
Koil, Aligarh | May 2, 2024 दोस्तों के द्वारा युवक को घर से जबरदस्ती ले जाया गया। लेकिन समय रहते युवक घर नहीं लौटा तो इस बात की चिंता परिवार को सताने लगी। जब परिवार ने दोस्तों से युवक की जानकारी ली तो वह कुछ भी बताने से इनकार करने लगे। इस संदर्भ में युवक की मां के द्वारा गुरुवार करीब 11:00 बजे संबंधित थाने में जाकर बेटे के दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।