प्रतापपुर: रामेश्वरपुर क्षेत्र में 4 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग की निगरानी जारी
वनमंडल प्रतापपुर के रेंज प्रतापपुर अंतर्गत सर्किल खड़गवां के ग्राम रामेश्वरपुर क्षेत्र में काबरा कान हाथी सहित 4 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। धरमपुर स्टाफ एवं हाथी मित्र दल द्वारा हाथियों को सुरक्षित दिशा में खदेड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की जन-धन हानि न हो।