कांके: बुढमू थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 बुढमू थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि फूल की खेती के लिए सेड नेट ग्रिन हाउस का वादी अखिलेश कुमार के द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें लगने के लिए रखे गए लोहे के एंगल को चोरी कर लिया गया था।