बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सिविल कोर्ट नगर ऊंटारी में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों ने बताया स्वस्थ जीवन का आधार
नगर ऊंटारी के सिविल कोर्ट परिसर में रविवार को सुबह क़रीब 7बजे पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एडीजे एसके सिंह ने योग को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आधार बताया, वहीं विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा न