कोंडागांव: दीपावली पर्व पर मड़ानार में भव्य आयोजन, रंगोली के माध्यम से बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए लोगों को किया गया प्रेरित
कोंडागांव जिले के मड़ानार में प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीम इंद्रधनुष द्वारा गुरुवार रात 8 बजे दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शास. उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में 500 मिट्टी के दीयों से रोशनी की गई। इस दौरान शिक्षक और बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर बस्तर ओलंपिक के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु रंगोली के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया।