बदायूं: इस्माइलपुर और सफरुद्दीन नगला गांव के बीच प्राइवेट बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, एक व्यक्ति घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 26, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के इस्माइलपुर और सफरुद्दीन नगला गांव के बीच तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल सवार 45 वर्षीय शमशाद अली पुत्र कासिम अली निवासी सकरी कासिमपुर गांव को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डायल 112 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह साइकिल से राशन लेने जा रहे थे।