हेलापड़ावा में शनिवार दोपहर 2 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित वृहत स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में कुल 3536 मरीजों का पंजीयन किया गया। इनमें से 189 मरीजों की मोतियाबिंद जांच की गई और 26 मरीजों को ऑपरेशन हेतु इंदौर भेजे जाने की तैयारी की गई।