लिधौरा: चंदेरा तिगेला पर लाठी-डंडों से हमला, घर में घुसकर मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
टीकमगढ़ जिले के चंदेरा तिगेला क्षेत्र में अज्ञात करीब पांच लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने जमकर लाठी-डंडे चलाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।