बहराइच: गदामार के पास साइकिल सवार व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान व्यक्ति की हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदामार के पास साइकिल से बीज लेने जा रहे व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच जारी हैं।