धौलपुर: SP सुमित मेहरड़ा ने पुलिस टीम के साथ कई जगहों पर दी दबिश, अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त
बीते 2 दिन से पुलिस ने बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में कल जहां धौलपुर पुलिस ने 4 अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रोलियों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं अवैध बजरी का परिवहन करने वालों के खिलाफ आज शनिवार अल सुबह एसपी सुमित मेहरड़ा, सीओ सिटी मुनेश मीणा सहित कई थानों की पुलिस और डीएसटी टीम