कानपुर: एकता हत्याकांड के बाद पुलिस ने जिम के लिए नई गाइडलाइंस जारी की
कानपुर के चर्चित एकता गुप्ता मर्डर केस और फजलगंज में जिम ट्रेनर के महिला का उत्पीड़न करने का मामला सामने आने के बाद कानपुर पुलिस ने पूरे केस को बेहद संजीदगी से लिया है। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने सोमवार 11:00 बजे बताया कि, जिम की गाइड लाइन ही बदल दी है। अगर जिम में महिलाएं आती हैं तो अब महिला जिम ट्रेनर अनिवार्य रूप से रखना होगा।