ललितपुर: देवर के साथ बाइक से ससुराल जा रही जमौरा निवासी महिला एवं 6 माह की मासूम गंभीर रूप से घायल, महिला को किया मृत घोषित
चचेरे देवर के साथ बाइक से अपनी मायके से ससुराल ग्राम जमौरा जा रही दीपिका पत्नी सुंदर पाल उम्र करीबन 22 वर्ष अचानक बाइक से 6 माह की पुत्री के साथ असंतुलित होकर गिर गई।दोनों ही मां बेटी को इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां।डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद दीपिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।