बरेली: कैंट क्षेत्र के नकाटिया चौकी पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र के नकाटिया चौकी पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नकाटिया चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मादक पदार्थ बेचने वाला व्यक्ति मोहनपुर कृष्णा कॉलोनी के सरकारी ट्यूबवेल के पास मौजूद है। पुलिस द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंचकर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक बरामद।