झालरापाटन: झालरापाटन बीएसएनल ऑफिस के सामने किराए के मकान में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने आत्महत्या की, फांसी लगाई
झालरापाटन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाईपास मार्ग पर बीएसएनल ऑफिस के सामने एक किराए के मकान में 45 वर्षीय महेश कोठारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।महेश पिछले 15 वर्षों से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करते थे। साथ ही वह दवा की दुकान भी चलाते थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे आसपास के लोगों को मकान से बदबू आने पर शक हुआ।और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।