झालरापाटन: राजस्थान दिवस पर झालावाड़ में फिटनेस मैराथन, खेल संकुल से शुरू हुई दौड़ में अधिकारी, छात्र और पुलिसकर्मी शामिल
झालावाड़ में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत 'रन फॉर फिट राजस्थान' मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ को शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। मैराथन में विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, डीएसपी हर्षराज सिंह प्रमुख रहे।