झालरापाटन: पीपल्दा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
झालावाड़ के पीपल्दा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार सुबह नरेंद्र शर्मा नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सारोला पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह करीब 9 बजे शव परिजनों को सौंप दिया।