बेरमो: जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में ग्राम देवता मंदिर का उद्घाटन, 100 साल से रह रहे ग्रामीणों में उत्साह
Bermo, Bokaro | Jun 28, 2026 बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत स्थित 16 नंबर में रविवार को ग्राम देवता मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया।समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि इस क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक समय से रह रहे लोगों की यह पुरानी मांग थी।