उमरेठ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानकादेही में किया सामूहिक योगाभ्यास,प्रमाण पत्र वितरण किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर ग्राम मानकादेही खुर्द मेंयोग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सुबह सात बजे किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में ग्रामोत्थान अंत्योदय फाउंडेशन मानकादेही खुर्द एवं सेवाभाव युवा मंडल कुण्डाली खुर्द की सहभागिता रही। शिक्षा, आयुष विभाग, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद तथा ग्राम पंचायत की सक्रिय सहभागिता रही।