पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं बलौदा पुलिस द्वारा आज बलौदा क्षेत्र के रेडियंट एवं महावीर दोनों कोल वासरी में यातायात जागरूकता का आयोजन किया गया।