देवरी: महारायडीह गांव में एक बड़ा हादसा, समधी मिलन से पहले घर का छज्जा गिरा; लगभग 40 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
Deori, Giridih | Jun 10, 2026 देवरी प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महारायडीह में विवाह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि शमशेर आलम की बेटी की शादी थी. धोतो गांव से बारात आया था। इसी दौरान समधी मिलन से पहले घर का छज्जा गिर गया जिसमें बराती और सराती मिलाकर लगभग 40 लोग घायल हो गए. जिनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है