मदनपुर: कोल्हुआ गांव की प्रभा बनीं बिहार पुलिस की सिपाही, मजदूर की बेटी ने पहनी खाकी
मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के कोल्हुआ गांव की प्रभा कुमारी ने बिहार पुलिस में सिपाही बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। प्रभा के पिता सुभाष यादव दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं, जबकि माता शांति देवी गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद प्रभा ने अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी। प्रभा ने वर्ष 2020 में मैट्रिक और 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्