बालोद: रमज़ान में नन्हे रोज़दारों का सम्मान: 120 बच्चों को किया गया पुरस्कृत, बालोद में मुस्लिम वेलफेयर ने किया आयोजन
Balod, Balod | Apr 6, 2026 ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जिला बालोद द्वारा रमज़ान के पवित्र माह में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोज़ा रखने वाले नन्हे बच्चों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। जामा मस्जिद ग्राउंड बालोद में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।