गिरिडीह: पिंडाटांड़ पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कुल 63 जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत हैं, डीसी ऑफिस से दो गई जानकारी
गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत पिंडाटांड़ पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कुल 63 जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत हैं। गुरुवार को 2 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि इनमें से 51 योजनाएं वर्तमान में नियमित रूप से संचालित हैं और हजारों ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करा रही हैं। शेष 12 योजनाओं में तकनीकी अथवा स्थानीय कारणों से अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ है।।