बानो: महाबुआंग थाना में पुलिस जवान को लगी गोली, सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती
Bano, Simdega | May 17, 2026 बानो प्रखंड अंतर्गत महाबुआंग थाना परिसर में रविवार को एक पुलिस जवान को गोली लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महाबुआंग थाना में पदस्थापित पुलिस जवान राजू तिर्की को गोली लग गई, जिसके बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि जवान को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना दुर्घ