घोसी: परावन गांव में कूड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट, घोसी थाने में दी गई शिकायत
स्थानीय थाना क्षेत्र के परावन गांव में परती जमीन में कचड़ा फेंकने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई इस मारपीट के बाद जख्मी लोगों का पीएचसी घोसी में इलाज कराया गया। मारपीट के बाद एक पक्ष के लालेंद्र यादव एवं दूसरे पक्ष के रंजू देवी के द्वारा घोसी थाने में एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया।