स्वार: रामपुर जिला अस्पताल के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, कार स्वामी को हुआ बड़ा नुकसान
Suar, Rampur | May 17, 2026 जनपद रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल गेट के बाहर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।