महासमुंद: राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई, तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान व 15,470 बोरा चावल जब्त, जिला प्रशासन के निर्देश पर
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे राइस मिलों में बड़ी कार्रवाई तीन प्रकरणों में 6,694 बोरा धान व 15,470 बोरा चावल जब्त महासमुंद जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण व स्टॉक गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। सरायपाली व बसना की राइस मिलों में जांच के दौरान भारी मात्रा में धान व चावल जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।