मैहर: मैहर में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासनिक इंतज़ामों से सुगम हुए मां शारदा के दर्शन
मैहर। रविवार की छुट्टी के अवसर पर त्रिकूट पर्वत स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों की बड़ी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र आस्था के रंग में रंगा नजर आया। मां शारदा मंदिर मे बढ़ती भीड़ को देख अतिरिक्त पुलिस बाल तैनात किया गया।